नितेश और काव्या ने पाई सफलता

कोरबा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में डीएव्ही एसईसीएल कोरबा के छात्र नितेश मिश्रा ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर बेहतर प्रदर्शन किया है। वे अमरैयापारा निवासी सरला राजेश मिश्रा के पुत्र हैं।

वहीं निर्मला हाई सेकेंडरी स्कूल इंग्लिश मीडियम की छात्रा काव्या शुक्ला ने बायोलॉजी ग्रुप में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। इनकी सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।