केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। छत्तीसगढ़ में इस साल 31,711 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें से 26,057 विद्यार्थी पास हुए। प्रदेश का समग्र पास प्रतिशत 82.17% रहा। खास बात यह है कि लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 31,711 ने परीक्षा दी। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं। परिणामों में लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 79.92% दर्ज किया गया। कुल 13,344 लड़कियां और 12,713 लड़के उत्तीर्ण हुए।
छात्र अपने परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उन्हें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
CBSE ने बताया कि इस साल परिणाम जल्दी घोषित किए गए हैं ताकि छात्रों को ग्रेजुएशन कोर्स, प्रोफेशनल कोर्स या प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में किसी तरह की परेशानी न हो। जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-चेकिंग या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677