कोरबा। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती भगवती अग्रवाल को ग्लोबल आईकॉन अवार्ड प्राप्त हुआ है। ज्ञानोदय फाउंडेशन कोटा राजस्थान द्वारा यह अवार्ड उन्हें दिया गया। उन्हें सोशल वर्कर-2025 से भी अलंकृत किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
आयोजक संस्था ने श्रीमती भगवती अग्रवाल द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की साथ ही कहा कि आपके द्वारा पूरे राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों के माध्यम से जहां एक विशिष्ट पहचान आपने बनाई है, तो वहीं आपको सम्मानित करते हुए हम प्रफुल्लित हैं।
ज्ञात हो कि श्रीमती भगवती अग्रवाल विगत 5 दशकों से निरंतर कोरबा शहर सहित पूरे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा, सामाजिक कार्य, रचनात्मक कार्य कर रही है।
कोविड काल में भी उनके द्वारा लोगों की सेवाएं की गई तथा विभिन्न संस्थाओं में वे अपना आर्थिक सहयोग देकर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को भी क्रियान्वित करने में अहम योगदान देती हैं।
श्रीमती भगवती अग्रवाल को मिले इस सम्मान पर महिलाओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते होने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677