रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) आज, 7 मई 2025 को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 3 बजे अपने निवास से परिणाम घोषित करेंगे।
इस साल 10वीं की परीक्षा में 3,28,450 और 12वीं की परीक्षा में 2,40,341 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। विद्यार्थी अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकेंगे।
माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि परिणाम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 2,397 केंद्र बनाए गए थे, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 36 केंद्र स्थापित किए गए। रायपुर में जेएन पांडेय स्कूल और दानी गर्ल्स स्कूल मूल्यांकन केंद्र थे। शिक्षकों ने 17 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य हासिल कर लिया।
हालांकि, पिछले साल (2023-24) के टॉप-10 टॉपर्स को अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। 10वीं के 73 और 12वीं के 23 टॉपर्स को डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और हेलीकॉप्टर सैर का इंतजार है। मंडल ने शासन को टॉपर्स की सूची भेज दी थी, लेकिन सम्मान समारोह की तारीख अब तक तय नहीं हुई है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड साल में दो बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करता है, जिसके चलते परिणाम भी जल्दी घोषित किए जा रहे हैं।
इस बार 5.68 लाख से अधिक विद्यार्थी अपने नतीजों
का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677