कोरबा शहर की प्रमुख सड़कों पर भारी वाहनों का बढ़ता दबाव नदी-नालों के ऊपर बने पुलों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। सर्वमंगला पुल पर गड्ढों की वजह से हाल ही में एक बाइक सवार की मौत के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने इनकी मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
सर्वमंगला मंदिर के दोनों छोर पर भारी वाहनों के दबाव से बने गड्ढों ने सड़क सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। मंगलवार रात सर्वमंगला नगर छोर पर एक गड्ढे के कारण बाइक समेत गिरने के बाद दमखांचा (उरगा) निवासी सलीराम (22) मालवाहक वाहन की चपेट में आकर मृत्यु हो गई थी।
इस दुखद घटना के बाद भी न तो सर्वमंगला पुल की मरम्मत की गई और न ही शहर के अन्य पुलों पर बने गड्ढों पर कोई कार्रवाई हुई।
इन गड्ढों के कारण वाहनों के आवागमन के दौरान बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है, खासकर बाइक सवारों के लिए खतरा अधिक है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभागों से तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
