कोरबा । पेंड्रा-कोरबा मुख्य मार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने हड़कंप मचा दिया। पहला हादसा कोटमी चौकी के दमदम गांव के पास हुआ, जहां लोहे का सामान ले जा रहे एक ट्रक का टायर फटने से उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक के पिछले हिस्से को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह जलकर खाक हो गया।
दूसरा हादसा पंडरीखार के पास हुआ, जहां एमबीपीएम लिमिटेड का तेज रफ्तार ट्रेलर कोरबा की ओर जा रहा था।
इस दौरान सामने से आ रही टेंट सामान से लदी एक पिकअप वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्यवश, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही दमकल टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अग्निशमन प्रभारी और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है, और हादसों के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
