किक बॉक्सर ने दी दक्षता परीक्षा, मेयर ने दिए सर्टिफिकेट

कोरबा। छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा सीएमए किक बॉक्सिंग एकेडमी में अभ्यासरत किक बॉक्सिंग खिलाडिय़ों की दक्षता परीक्षा (ग्रेडिंग) का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह में महापौर नगर पालिक निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत ने परीक्षा में सफल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं कलर बेल्ट से सम्मानित किया और कहा कि पढ़ाई के साथ खेल जरूरी है। आत्मरक्षा के लिए किक बॉक्सिंग खेल का प्रशिक्षण बहुत कारगर है।

छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि समय समय पर खिलाडिय़ों की दक्षता परीक्षण हेतु ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर उनकी प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा लेकर उन्हें योग्यतानुसार बेल्ट प्रदाय कर ग्रेड दिया जाता है। इसी तारतम्य में एकेडमी में ग्रेडिंग कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग के बालक बालिका खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्रीमती रूक्मणी नायर, कविता सोनी, दीपक सिंह ने भी किक बाक्सर्स का उत्साहवर्धन किया।

फिजिक्स वाला इंस्टीट्यूट के अतुल सिंह, गजेन्द्र चंद्रा, शुभेंद्र , आशीष यादव ने वरिष्ठ खिलाडिय़ो को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकगण जुनैद आलम, प्रभात साहू, अशोक साहू, अंकुश लाल यादव, लोकिता चौहान, शुभम यादव,रमेश साहू, जगदीश यादव, मयंक डडसेना सहित खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। संचालन रविन्द्र साहू ने किया।