भविष्य की योजना और जनसंपर्क अभियान पर मंथन हुआ भाजपा की बैठक में
कोरबा। जिला भाजपा कार्यालय में संगठन की बैठक रखी गई। इस मौके पर भविष्य की योजना और विशेष तौर पर जनसंपर्क अभियान को लेकर मंथन हुआ। अनेक मंडलों के पदाधिकारियों ने जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी का स्वागत कर उनसे चर्चा की।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं, आगामी चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियानों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसकी नींव में कार्यरत कार्यकर्ता हैं और सभी को दल के मूल्यों एवं सिद्धांतों पर अडिग रहकर निरंतर सक्रियता के साथ कार्य करते रहना चाहिए। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में हो रहे संगठनात्मक कार्यों, जनसंपर्क अभियान, स्थानीय मुद्दों और जनभावनाओं से जुड़ी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
भाजपा जिला कार्यालय में इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जो पार्टी नेतृत्व को बधाई देने और संगठनात्मक संवाद में शामिल होने पहुंचे थे। माहौल पूर्णत: उत्साह और समर्पण से परिपूर्ण रहा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, बालको मंडल अध्यक्ष दिलेन्द्र यादव, द्वारिका शर्मा, अर्जुन गुप्ता, प्रदीप सिंह, राम अवतार पटेल, ज्योति गायत्री दास, लोकेश चौहान, सतीश केशरवानी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















