कोरबा। मई दिवस पर एटक यूनियन के द्वारा वाहन रैली निकाली गई। जिसके बाद एटक कार्यालय में कामरेड दीपेश मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं मजदूर आंदोलन में जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन किया गया।
एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपेश मिश्रा ने कहा कि आज भी पूरे विश्व मे श्रम एवं पूंजी के बीच विकास से जुड़ी, जनविरोधी और मजदूर विरोधी हिस्सेदारी को लेकर विवाद है। पूरे दुनिया भर के तमाम देशों मे ग्लोबलाइजेशन के कारण श्रमिकों और पूंजीपतियों के रिश्तों मे जबरदस्त तनाव बढ़ रहा है।
हिंदुस्तान में वर्ष 1991 से आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत हुई, जिसमें कहा गया था कि नई आर्थिक नीति से रोजगार तेजी से बढ़ेंगे।
लेकिन वैसा कुछ हुआ नहीं उसके उलट सरकारी क्षेत्र में नौकरियां घट गई यहाँ तक कि निजी क्षेत्र मे भी रोजगार में कोई दमदार बढ़ोतरी नहीं हुई है जो सर्वविदित है। मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय श्रम संगठनों ने 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का ऐलान किया है।
कार्यक्रम के दौरान सुभाष सिंह, राजेश पांडे, नंद किशोर साव, राजू श्रीवास्तव, एसएन गिरी, एसके प्रसाद, सुबोध सागर, सुबोल दास, मनोज श्रीवास सतीश मसीह अनिरमन मुखर्जी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















