कोरबा। कोरबा के नवनियुक्त जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक महत्वपूर्ण जिले का दायित्व आपको दिया गया है वहां पर संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकतम पात्र लोगों को प्राप्त हो, इस विषय में अपनी बेहतर भूमिका निभाएं।
मुख्यमंत्री से भेंट के बाद उत्साहित गोपाल मोदी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए विष्णुदेव साय भरपूर मेहनत कर रहे हैं। उनके विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















