जिला भाजपा की कमान मोदी को, संभाला कामकाज

कोरबा। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपने पद का औपचारिक कार्यभार ग्रहण किया। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच गोपाल मोदी ने संगठन की जिम्मेदारी संभालते हुए सबको एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।


इस अवसर पर जिला प्रभारी गोपाल साहू, जोगेश लाम्बा, नवीन पटेल, संदीप सहगल, ज्योति वर्मा, विकास अग्रवाल, मनीष मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने गोपाल मोदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। नए नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। सभी ने आने वाले समय में भाजपा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिए एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा जताया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि वे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से भाजपा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।