विषाक्त बूंदी से लोग बीमार, सांसद और प्रतिनिधि ने ली जानकारी 

कोरबा। कोरबा लोकसभा के रामपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत भैसमा के आश्रित ग्राम पहरीपारा के ग्रामीण स्व बिसाहूदास महंत चिकित्सालय में उपचार करा रहे फ़ूड पॉइज़निंग से बीमार हुए 38 बच्चों और 5 पुरुष, 5 महिला की स्वास्थ्य की जानकारी सांसद ज्योत्सना महंत पल-पल लेती रहीं।

सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया ने मरीजों से मिलकर उनके परिजनों से कुशलक्षेम जाना। उन्हें बताया गया कि बीमार हुए 38 बच्चों में से 31 बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, शेष बच्चों का उपचार जारी है।

5 महिला व 5 पुरुष मरीज का भी उपचार चल रहा है जिन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

मेडिकल कालेज के डीन डॉ. सहारे, चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर, उप अधीक्षक डॉ.जाटवर के निर्देशन में चिकित्सको व नर्सिंग स्टाफ की टीम अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहें हैं। सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया ने इन सभी का आभार जताया है।