जोगिन जंगल में जंगली सुअर का हमला, ग्रामीण की मौत

कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम फुलसरी में हुए एक हादसे ने पूरे ग्राम को दहशत और शोक में डुबो दिया। बताया जा रहा हैं कि ग्राम के ही 56 वर्षीय बंधु राम कंवर नामक अधेड़ की जंगली सुअर के हमले में मृत्यु हो गई। घटना उस समय हुई जब वे रोजाना की तरह सुबह निज कार्य के सिलसिले में ग्राम के पास स्थित जंगल गए थे।


जानकारी के अनुसार बंधु राम कंवर ग्राम के पास जोगिन जंगल (कक्ष क्रमांक पी-1116) में गए थे। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे एक जंगली सुअर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। सुअर ने उन्हें बुरी तरह घायल कर काफी दूर तक घसीटा। गंभीर चोटों के चलते घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। जब तक ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। आगे की कार्यवाही की जा रही है।