जशपुर। बगीचा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवती को बीमारी के इलाज के बहाने झाड़-फूंक के दौरान नशे की दवा देकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत पर बगीचा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बगीचा थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने तत्काल FIR दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने किशोर पण्डा (35 वर्ष, निवासी बगडोल, थाना बगीचा) और दिलेश्वर यादव उर्फ दिले (35 वर्ष, निवासी लोटा) को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में पता चला कि आरोपियों ने युवती को इलाज के नाम पर एक सुनसान जगह पर ले जाकर नशे की दवा दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पुलिस में शिकायत न करने की धमकी दी। गर्भवती होने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज की।
यह घटना जशपुर में नाबालिगों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों पर गंभीर सवाल उठाती है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह मामला न केवल सामाजिक विश्वास को ठेस पहुंचाता है, बल्कि आदिवासी समुदाय की सुरक्षा और सम्मान पर भी गंभीर चिंता व्यक्त करता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















