कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 8 पुलिस अधिकारियों के अस्थायी पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आदेश के बाद दीपका, करतला, लेमरू, कटघोरा, पाली और अजाक थाने में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी दीपका बनाया गया है।
वहीं निरीक्षक गणेश राम यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी करतला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह निरीक्षक लोकनाथ यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी लेमरू पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू को थाना प्रभारी दीपका के पद से हटाकर थाना प्रभारी कटघोरा बनाया गया है।
इसके अलावा उप निरीक्षक सुमन लाल पोया को थाना प्रभारी लेमरू से थाना कटघोरा, जबकि सहायक उप निरीक्षक चन्द्रपाल खाण्डे को थाना प्रभारी करतला से थाना कटघोरा पदस्थ किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप कुर्रे को थाना अजाक से थाना पाली भेजा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह के पूर्व स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें थाना अजाक में पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों की नई पदस्थापना के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















