ओपन थिएटर में मनाई गई जयंती

कोरबा। वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में संयुक्त आयोजन समिति द्वारा विश्व रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंत्री श्री देवांगन ने बाबा भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब का देश के संविधान निर्माण में योगदान अमूल्य है। संविधान के कारण ही देश का हर नागरिक को संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। सभी स्वत्रंत रूप से आगे बढ़ रहे है। 

कार्यक्रम में मंत्री ने विदेश में पंथी नृत्य की प्रस्तुति देकर देश का नाम रौशन करने वाली आकांक्षा केसरवानी को सम्मनित किया।

कार्यक्रम में यूआर महिलांगे, नारायण कुर्रे, विजय दिवाकर, जय कुमार लहरे, आर डी भारद्वाज, मनीराम जांगड़े सहित संयुक्त आयोजन समिति के सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित थे।