मेट्रोसिटी की दौड़ से राहत दिलाई एनकेएच ने
कोरबा। एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने 23 मई 2023 को कैथलैब प्रारम्भ किया, उसने जिले के हृदयरोगी मरीजों को बड़ी राहत प्रदान की है। अब ऐसे रोगियों के परिजनों को बड़े शहरों की तरफ नहीं दौडऩा पड़ता बल्कि गोल्डन ऑवर में मरीज को अपने ही शहर में इलाज मिल जाने से प्राण रक्षा सम्भव हो पा रही है।
अब तक लगभग 200 मरीजों को एंजियोप्लास्टी व एंजियोग्राफी से लाभान्वित किया जा चुका है। कई ऐसे मौके भी आए जब एक ही दिन में आधा दर्जन मरीजों को लाभ दिया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सतीश सूर्यवंशी और उनकी अनुभवी टीम ने पिछले महीने को एक ही दिन में एनकेएच कोरबा में 5 एंजियोप्लास्टी और 6 एंजियोग्राफी सफलतापूर्वक की।
इस दौरान, 2 आपातकालीन हृदय रोग मामलों का भी तुरंत इलाज किया गया, जिससे मरीजों को समय पर जीवनरक्षक उपचार मिल सका। सभी मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं, व अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इसके अलावा एनकेएच कोरबा के कार्डियोलॉजी ओपीडी में 45 से अधिक मरीजों ने एक ही दिन में परामर्श लिया, जो लोगों के बीच अस्पताल की विश्वसनीयता और उत्कृष्ट सेवा को दर्शाता है।
इसी माह 12 अप्रैल को सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एस एस मोहंती द्वारा 25 हृदय रोगियों को जांच व परामर्श दिया गया। अभी आने वाले 26 अप्रैल को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ भारत अग्रवाल भी एनकेएच में विजिट करेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















