राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा 18 से 20 अप्रैल तक
कोरबा। एल्युमिनियम सिटी बालको के स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा का आयोजन 18 से 20 अप्रैल तक होगा। स्पर्धा में छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिला सहित अनेक जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे। स्पर्धा का उद्घाटन 18 अप्रैल को संध्या 5 बजे होगा।
राज्य हॉकी संघ के मार्गदर्शन में जिला हॉकी संघ कोरबा द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजनांदगांव, महासमुंद, रायगढ़, ओडिया, बिलासपुर, जांजगीर-चाम्पा सहित अनके जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
तीन दिन तक चलने वाले आयोजन को लेकर बालको हॉकी संघ और जिले के हॉकी खिलाडिय़ों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है।
आयोजन में हॉकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव मनीष श्रीवास्तव सहित प्रदेश के राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शामिल होंगे।
स्पर्धा में विजेता व उप विजेता टीमों के अलावा सभी टीमों को पुरस्कृत करने के अलावा प्रदेश के अन्य जिले से आने वाले खिलाडिय़ों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका के लिए नेशनल रेफरियों को जिम्मेदारी दी गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















