कोरबा। बरमपुर शराब भट्टी के आगे एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या के मामले में जांच के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मालूम चला कि उन्होंने पुराने विवाद को लेकर मृतक सुरेन्द्र रॉय की हत्या की थी। किशन दुबे की सूचना पर पुलिस ने इस प्रकरण में अपराध दर्ज किया था।
कुसमुंंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होने पर थाना कुसमुंडा में अपराध पंजीबद्ध किया गया। साइबर सेल कोरबा की सहायता से व मुखबिर तंत्र की सक्रियता से आरोपी जोगेन्द्र सिंह व देवेन्द्र महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुरेन्द्र राय से पूर्व परिचय था तथा किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों ने मिलकर उसे शराब पिलाकर मारपीट की और नहर में धकेल कर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 238, 3(5) बीपीएनएस के तहत जोड़ा गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई में कुसमुंडा पुलिस टीम, साइबर सेल तथा पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला की प्रमुख भूमिका रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















