एक्सिस बैंक ने नगर निगम को 79 लाख की लगाई चपत

कोरबा। नगर पालिक निगम ने एक्सिस बैंक प्रबंधन पर 79 लाख गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने मांग की है। नगर निगम के एकाउंट से रकम गायब होने की खबर के बाद संबंधित अधिकारियो में खलबली मच गयी हैं।


जानकारी के अनुसार नगर निगम से कैश कलेक्शन के लिए एक्सिस बैंक के अधिकारी कैश काउंटर से रकम लेते थे।

रकम को ले जाकर निगम के खाते में जमा करते थे। इस बीच दोनों ही विभाग के संबंधित कतिपय जनों पर सांठगांठ करने का आरोप लगाया जा रहा हैं, हालांकि वस्तुस्थिति और वास्तविकता का खुलासा तो सघन जांच पश्चात ही होगा।

आरोप हैं की कतिपय जन रकम निगम से ले जाकर खाते में जमा करने के बजाय अपने पास रख लेते थे। लंबे समय बाद आयुक्त आशुतोष पांडेय ने खाते की जानकारी ली तो खाते में गड़बडिय़ां मिली। इसके बाद आयुक्त ने खाते के जांच के लिए निर्देश दिया।

अभी तक की जांच में पता चला हैं कि निगम से सीएमएस कर्मचारी ने लगभग 79 लाख रुपये की गड़बड़ी की है।

निगम ने रकम की गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही एक्सिस बैंक प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।