तंगहाली से त्रस्त महिला ने जान दी

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के डबरीपारा में एक महिला ने चूहामार दवा खाकर जान दे दी। आरोप है कि उसका भाई उधारी की रकम नहीं लौटा रहा था और महिला आर्थिक रूप से परेशान थी।

खबर के अनुसार सविता ने 4 साल पहले अपने भाई को उसकी शादी के लिए 30 हजार रुपए उधार दिए थे। अब परिवार को पैसों की जरूरत थी।

सविता लगातार भाई से पैसे मांग रही थी लेकिन भाई ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। घटना के बाद उसे तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पति रामू बरेठ ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब चल रही है। इसी वजह से सविता भाई से पैसे मांग रही थी। लेकिन वह कई दिनों से टाल रहा था।

जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेमो के आधार पर मर्ग कायम किया है।