कुदरीखार में युवक की जहर सेवन से मौत

कोरबा। कुदरीखार निवासी 18 वर्षीय राजेश उरांव ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की बात कही है। खबर के अनुसार राजेश के माता और पिता की मृत्यु काफी पहले ही हो चुकी है। वो अपनी तीन बहन और एक भाई के साथ रहता था।

बताया जा रहा है कि जहर सेवन से पूर्व उसने अपनी बुआ के बेटे राहुल उरांव को फोन कर आखिरी बार बात कर लेने की गुजारिश की थी। किस अनहोनी की आशंका पर राहुल राजेश के घर पहुंचा तब वह सोया हुआ था और उसके बगल में एक कोल्ड्रिंक की बोतल थी, जिससे जहर की दुर्गंध आ रही थी।

तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया,लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।  पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान के आधार पर अगली कार्यवाही की जाएगी।