कोरबा। पुलिस ने ठगी के मामलों को लेकर दोषियों की घेराबंदी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में माइक्रो फायनेंस कंपनियों से संबंधित 10 एजेंटों को गिरफ्तार किया है जबकि अब तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में 11 एफआईआर दर्ज की गई है।
बताया गया कि विभिन्न माइक्रो फायनेंस कंपनी के एजेंटों द्वारा फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार महिलाओं को लोन रिकव्हरी के नाम पर लगातार धमकाया जा रहा था। इससे महिलाएं परेशान हो गई। उन्होंने इस बारे में पुलिस से शिकायत की।
इसके अनुसार बंधन बैंक के एजेंट करण जाटवर व अजय यादव, एचडीएफसी के गौतम उपाध्याय, अरूण लकरा, पवन दुबे एवं एल एंड टी माइक्रो फायनेंस के एजेंट अभिषेक यादव, सोनू खान, रमेश साहू, पुष्पेन्द्र खैरवार व देव टंडन को गिरफ्तार किया गया है।
इन पर धमकाने, चमकाने सहित कई धाराएं लगाई गई है। पुलिस ने कहा कि ठगी के मामले में पीडि़त पक्षों पर जबरिया दबाव बनाने को लेकर किसी भी शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















