कोरबा। सुशासन तिहार के तहत बुधवार को आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के दर्री जोन कार्यालय व बालको जोन कार्यालय में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।
वार्डो हेतु लगाए गए वार्डवार काउंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नागरिकों से आवेदन लेने की प्रक्रिया का त्रुटिरहित रूप से संचालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश संबंधित जोन कमिश्नरों व संबंधित अधिकारियों को दिए।इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा भी उपस्थित थे।
आयुक्त ने इन शिविरों में आवेदन जमा कराने पहुंचे नागरिकों से भेंट मुलाकात की, उनकी शिकायतों, समस्याओ व मांग आदि की जानकारी लेने के साथ ही शिविर में आए आवेदनों की संख्या आदि की वार्डवार जानकारी ली तथा शिविरों के सुचारू संचालन व आवेदन जमा कराने की त्रुटिरहित प्रक्रिया सुनिश्चित कराए जाने के संबंध में अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
नगरीय निकायों के सहायक नोडल अधिकारी एवं निगम के प्रभारी पवन वर्मा उपायुक्त ने बताया कि आज आयोजित किए गए शिविरों के दौरान मांग से संबंधित 719 एवं शिकायत से संबंधित 150 सहित कुल 869 आवेदन प्राप्त हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
