कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिले के कोसाबाड़ी, कोरबा, बालको, दर्री और सर्वमंगला मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 10 अप्रैल को आशीर्वाद प्वाइंट, ट्रांसपोर्ट नगर में दोपहर 4 बजे से प्रारंभ होगा।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। साथ ही, भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो एवं कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष अतिथि के रूप में मंच को संबोधित करेंगी।
इस सम्मेलन का मूल उद्देश्य संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर संगठनात्मक मजबूती, संवाद एवं भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा करना है। यह कार्यक्रम पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, समर्पण और प्रेरणा का संचार करेगा।
कार्यक्रम के प्रभारी नरेंद्र देवांगन ने बताया कि यह सम्मेलन पार्टी के उन समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा, जो जमीनी स्तर पर संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
