कोरबा। ग्रीष्म ऋतु में जल सेवा के तहत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कार्यालय कोरबा द्वारा जिले के चार स्थानों पर प्याऊ घरों का संचालन शुरू किया गया है। इनमें कोरबा शहर के अलावा पोड़ी-उपरोड़ा, पाली तथा करतला विकासखंड में यह सेवा दी गई है।
बुधवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, कोरबा द्वारा रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के सहयोग से बुधवारी बाजार क्षेत्र में प्याऊ घर का संचालन शुरू किया गया।
इसका शुभारंभ रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के अध्यक्ष मुकेश जैन और सचिव धमेन्द्र जैन ने किया। रोटरी के पूर्व अध्यक्ष पारस जैन भी उपस्थित रहे।
पहले दिन राहगीरों को ठंडा पेयजल के साथ चना- गुड़ वितरित किया गया। इस अवसर पर मुकेश जैन ने कहा कि जिले में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की सामाजिक सरोकार वाले कार्यों में सहभागिता सराहनीय है।
इस दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, कोरबा के जिला सचिव भरत सिंह वर्मा, डीओसी द्वय डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी, गाइड केप्टिन पूर्णिमा भट्टाचार्य, श्रुति पाठक, रोवर लीडर राजीव साहू, जगन्नाथ सिंह नेताम, जिला युवा समिति के अध्यक्ष पप्पू चन्द्रा, सीनियर रेंजर पलक पटेल, सुहाना मंहत, सरस्वती ध्रुव, रोवर नीलेश पटेल सहित अन्य की मौजूदगी रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
