कोरबा। नवकार महामंत्र जैन शासन में अत्यंत प्रतिष्ठित एवं पवित्र मंत्र है, जिसे महामंत्र की उपाधि प्राप्त है। यह मंत्र जैन धर्म की पहचान भी माना जाता है। नवकार महामंत्र का स्मरण करने वाला प्रत्येक व्यक्ति जैन धर्म का प्रतिनिधि माना जा सकता है।
इस महामंत्र में अर्हत्, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु – इन पाँच परम पूज्य आत्माओं को श्रद्धा के साथ नमन किया जाता है। जैन समाज में यह मंत्र इतनी गहराई से समाहित है कि छोटे-छोटे बच्चे भी इसका नित्य उच्चारण करते हैं।
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) द्वारा 9 अप्रैल को विश्व नवकार महामंत्र दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
पुराना बस स्टैंड जैन भवन तथा बुधवारी जैन मंदिर में भी सकल जैन समुदाय ने इस दिवस पर उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवकार महामंत्र का जाप कर इस दिन को पावन बनाया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
