महापौर ने ईमानदारी पर किशोर को सम्मानित किया

कोरबा। मोर संगवारी योजना में काम करने वाले कमल किशोर नेवले को महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया। एसईसीएल सुराकछार बांकीमोंगरा में सब रीजनल मैनेजर राजकुमार मंडल का पर्स कही गिर गया था जो कमल किशोर को मिला। उसमें नगद रुपए और कुछ दस्तावेज थे।


कमल किशोर ने ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उनका पता लगाना चाहा किंतु वर्तमान में उनका एड्रेस चेंज हो चुका था। काफी कोशिश कर उनसे संपर्क किया और पर्स लौटाया।

राजकुमार मंडल ने कमल किशोर की इस ईमानदारी के लिए पुरस्कार स्वरूप रुपए देने चाहे जिस पर उन्होंने इनकार कर दिया।