46वां स्थापना दिवस मनाया भाजपा ने

कोरबा। भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कॉवर, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल तिवारी एवं डॉ. आलोक सिंह, पार्षद अशोक चावलानी, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल, सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया तथा सुबोध पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।