स्वस्थ रहने के लिये आहार, निद्रा और ब्रह्मचर्य के नियमों का करें पालन

कोरबा। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इस वर्ष की थीम स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के तत्वाधान में निशुल्क रक्त शर्करा जांच, आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर सोमवार को पतंजलि चिकित्सालय में संपन्न हुआ।

शिविर में रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान करने के साथ साथ उनके लाइफस्टाइल तथा डाइट के विषय में विशेष जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया जो की विश्व स्वाथ्य दिवस का उद्देश्य भी था। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, की जांच निशुल्क करने के साथ साथ दवाईयां भी निशुल्क प्रदान की गई।

इस अवसर पर डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा, अध्यक्ष शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष गजेंद्र राठौड, टेमर नेत्रनन्दन साहू, टेल ट्विस्टर कमल धारिया, पीआरओ अश्विनी बुनकर, एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर सुधीर सक्सेना, क्लब सर्विस चेअरपर्सन  संजना सक्सेना, प्रत्युष सक्सेना के अलावा शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा, देवबलि कुंभकार, सिद्धराम शाहनी, राकेश इस्पात, कमला कुंभकार, बसंती कंवर, ऋतु कंवर एवं हर्ष नारायण शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित थे।