बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करेंगे निगम क्षेत्र में
कोरबा। निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के साथ अन्य सभी चीजों को और अच्छा करने का काम किया जाएगा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने गुरुवार को निगम के वार्ड 38 की विभिन्न बस्तियों, मोहल्लों का भ्रमण कर लोगों से जानकारी ली। इस इलाके में स्वच्छता को और भी बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिक निगम के बालको जोन के अंतर्गत आने वाले वार्ड 38 की डबरीपारा बस्ती, चेकपोस्ट, फायर कालोनी, लालघाट, ओएस कालोनी, बेलगिरी बस्ती सहित अन्य बस्तियों मोहल्लों में पहुंचकर महापौर व आयुक्त ने वार्डवासियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
इस दौरान पेयजल आपूर्ति, सडक़ रोशनी व साफ-सफाई कार्ये से जुड़ी समस्याओं को जाना एवं बस्तीवासियों के द्वारा बताई गई समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित रूप से आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस दौरान डबरीपारा बस्ती सहित अन्य कुछ मोहल्लों में पानी का प्रेशर कम होने की जानकारी वहॉं के रहवासियों ने महापौर व आयुक्त को दी, जिस पर उन्होंने पानी का प्रेशर बढ़ाए जाने हेतु आवश्यकतानुसार वाटर टैंकों की स्थापना हेतु तत्काल का सर्वे का कार्य कर आगे की कार्यवाही त्वरित रूप से किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर पार्षद चेतन सिंह मैत्री, जोन कमिश्नर एनके नाथ, भाजपा बालको मण्डल अध्यक्ष दिलेन्द्र यादव, पूर्व पार्षद दीपक यादव, उप अभियंता अंजूलता तिग्गा, स्वच्छता निरीक्षक सतानंद द्विवेदी आदि के साथ वार्ड के नागरिकगण उपस्थित थे।
सामुदायिक भवन निर्माण व मंच का जीर्णोद्धार
वार्ड 38 में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य काफी समय से बंद है, इसे संज्ञान में लेते हुए उन्होने निर्माण एजेंसी पर नियमानुसार कार्यवाही करने तथा भ्रमण निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराए जाने के निर्देश अधिकारियां को दिए। इसी प्रकार उक्त वार्ड की ढोढ़ीपारा बस्ती में स्थित जीर्ण हो चुके सामुदायिक मंच शेड का जीर्णोद्धार किए जाने के निर्देश भी दिए गए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















