पटवारी की रोकी गई दो वेतन वृद्धि, तहसील में अटैच

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार भैंसमा के प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर पटवारी द्वारा रकबा में काट-छांट कर वृद्धि करने और चौहददी जारी करने के मामले में मुढुनारा- भैंसमा के तत्कालीन पटवारी गोविंद राम कंवर के विरूद्ध कार्यवाही की है।

उन्होंने कंडिकावार तथ्यों एवं संलग्न तहसीलदार भैसमा के जांच प्रतिवेदन दस्तावेजों के आधार पर गोविंद राम कंवर के विरुद्ध कार्यवाही की है।

पटवारी गोविंदराम की दो वेतन वृद्धि रोकने के साथ ही उन्हें तहसील कार्यालय हरदीबाजार में संलग्न किया गया है।