कोरबा। डाइट की महिला इकाई द्वारा 22 से 28 मार्च तक ग्राम चुइया में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जसप्रीत कौर फ्लोरा और प्राचार्य रामहरि शर्राफ ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती पूजा शिवराज सिंह राठिया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच शिवराज सिंह राठिया और उप सरपंच श्रीमती साजिया इरफान मेमन शामिल हुईं।
शिविर के दौरान, विधिक साक्षरता के लिए कानूनी सलाहकारों के रूप मे श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी, रविशंकर सागर, उपेंद्र राठौर एवं अहमद खान, साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए साइबर तकनीकी विशेषज्ञ डेमन ओगरे पुलिस विभाग से अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित हुए जिन्होंने साइबर क्राइम डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग , ऑनलाइन धोखाधड़ी आदि के बारे में जानकारी दी।
वित्तीय साक्षरता हेतु वित्त और बैंकिंग विशेषज्ञ ग्लोबल पुरस्कार विजेता जसमीत सिंह छाबड़ा ने युवाओं को वित्तीय सुरक्षा एवं स्वतंत्रता की जानकारी दी।
व्याख्याता श्रीमती उपासना पाठक ओझा ने युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास, जल संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा परिचर्चा की।
योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. संतोष यादव ने युवा एवं स्वस्थ जीवन शैली और युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए उचित आहार एवं योगासन बताए।
समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, सरपंच श्रीमती पूजा शिवराज सिंह राठिया शामिल हुईं। पूर्व सरपंच शिवराज सिंह राठिया और पूर्व जनपद सदस्य जगलाल सिंह राठिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
अतिथियों द्वारा सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ हुआ, जिसके बाद कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जसप्रीत कौर फ्लोरा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















