कोरबा। आदिशक्ति पर्वतवासिनी मां मड़वारानी दाई मंदिर पहाड़ ऊपर में नवरात्रि पर मां मड़वारानी सेवा एवं जन कल्याण समिति द्वारा मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराई गई है।
समिति के सचिव विनोद कुमार साहू ने बताया कि नवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं ने मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराया हैं जिसमें घृत श्रृंगार ज्योति कलश 71, घृत ज्योति कलश 41, तेल श्रृंगार ज्योति कलश 114, तेल ज्योति कलश 572 एवं हनुमान मंदिर में तेल सिंगर कलश 16, तेल ज्योति कलश 8 कुल योग 824 मनोकामना ज्योति कलश मंदिर में प्रज्वलित हुए है।


मां मड़वारानी के दर्शन करने प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 6 अप्रैल को सुबह हवन-पूजन, कन्या भोजन के पश्चात 3 बजे से ज्योति ज्वारा कलश का विसर्जन किया जाएगा।
अध्यक्ष कन्हैया लाल कंवर, व्यवस्थापक संतोष सोनी, पुजारी रूप सिंह, कुमार मनोहर, सीताराम, श्रीराम बिंझवार सहित मंदिर समिति के सदस्यगण, पदाधिकारी ज्योति सेवा एवं माता की सेवा कार्य में लगे है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
