कोरबा। एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया के आंगनबाड़ी सहायिका रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसकी जांच एवं परीक्षण उपरांत अंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर परियोजना कार्यालय चोटिया तथा जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है।
जारी मूल्यांकन पत्रक पर आवेदकों से 11 अप्रैल तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदिकाएं निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन दिवस पर प्रात: 10:30 से 5 बजे तक परियोजना कार्यालय में अपनी दावा आपत्ति जमा कर सकते है। मूल्यांकन पत्रक परियोजना नीवन दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
