इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
कोरबा। एसईसीएल की दीपका कोयला परियोजना में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खदान क्षेत्र में संचालित एक आउटसोर्सिंग कंपनी के हैवी डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का डंपर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना दीपका एसईसीएल खदान क्षेत्र की है। डंपर में अचानक आग की लपटें उठती देख खदान में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते वाहन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही संबंधित अमला सक्रिय हुआ और आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई।
प्रारंभिक तौर पर डंपर के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
हैवी डंपर के पूरी तरह जल जाने से आउटसोर्सिंग कंपनी को लाखों-करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के दौरान किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।
संबंधित विभाग द्वारा घटना की परिस्थितियों और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















