गंदगी पर भडक़े आयुक्त, एसईसीएल पर 25 हजार का जुर्माना

कोरबा। स्वच्छता अभियान के बीच एसईसीएल कोरबा में भारी गंदगी देख निगम आयुक्त भडक़ गए। उन्होंने प्रबंधन पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है।

3 दिन के भीतर यह राशि जमा करने के साथ कालोनी की संपूर्ण सफाई भी करानी होगी।

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को एसईसीएल आवासीय कालोनी का निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए थे।

निरीक्षण के दौरान देखा गया कि आवासीय कालोनी का नियमित साफ-सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है, जिसके कारण नालियॉं कचरे से भरी पड़ी हैं तथा जगह-जगह पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं, वहीं डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण व सफाई से जुड़े कार्य लगभग 10 दिनों से बंद हैं।

निगम ने इस लापरवाही को लेकर प्रबंधन पर पेनाल्टी की। कहा गया है कि कालोनी में साफ-सुथरा माहौल बनाए वरना कठोर कार्यवाही होगी।