जीईटी हॉस्टल में धूमधाम से मना ईद

कोरबा। जीईटी हॉस्टल में ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार उपस्थित थे।

उन्होंने ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सांप्रदायिक सौहाद्र्र, एकता, धैर्य, सहनशीलता और सदाचार की सीख देता है। बालको जीईटी हॉस्टल में सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और परंपरा का उत्सव मनाएं जाते हैं। कंपनी के प्रयास से सभी धर्मों के कर्मचारी एकजुट होते हैं। हॉस्टल में देश के विभिन्न जगहों से आएं कर्मचारी एकदूसरे के उत्सव में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेते हैं।

कंपनी ने सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देते हुए सामुदायिक भलाई के साथ ही अपनी आद्यौगिक यात्रा का अनूठा उदाहरण पेश किया है।

बालको के जीईटी हॉस्टल में युवा अधिकारियों के रहने की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। अत्याधुनिक जिम, लाइब्रेरी और सुरक्षित पार्किंग के अलावा बेहतरीन कैंटीन है। इनडोर गेम के साथ मनोरंजन के अनेक साधन मौजूद हैं।