कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को किया गया सम्मानित, बीमा योजना की किट भी प्रदान की
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को सम्मानित किया गया। इन महिला कृषकों ने विगत वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कराया था और योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त किया।
सम्मानित महिला कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित किट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना रहा।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किया गया है। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को वैश्विक स्तर पर पहचान और सम्मान देना है।
महिलाएं केवल फसल उत्पादन तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि पशुपालन, कृषि वानिकी, मत्स्य पालन, बागवानी, कटाई पूर्व गतिविधियों, कटाई के बाद प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं कृषि उत्पादों के विपणन सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इसी क्रम में जिले की महिला कृषकों के कृषि क्षेत्र में योगदान को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि, योजना के शाखा प्रभारी तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के जिला एवं विकासखंड स्तरीय समन्वयक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















