पाली मंडल अध्यक्ष और महामंत्री भाजपा से निष्कासित

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर भाजपा पाली मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर और महामंत्री विवेक कौशल पर निर्मम हत्या जैसे लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। निष्कासन के प्रति संगठन महामंत्री पवन साय व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा को भी प्रेषित कर दिया है।