खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी : नरेन्द्र

दूसरे क्वार्टर फाइनल में मेयर इलेवन और सीएसईबी कोरबा वेस्ट ने मारी बाजी

कोरबा। रविवार को स्व.केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला मेयर इलेवन बनाम कलेक्टर इलेवन व दूसरा मैच सीएसईबी कोरबा वेस्ट बनाम एसईसीएल कुसमुंडा के बीच खेला गया। जिसमें मेयर इलेवन और सीएसईबी कोरबा वेस्ट ने जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि वार्ड 18 के पार्षद व भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन शामिल हुए।

विशिष्ट अतिथियों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, तहसीलदार सत्यपाल राय, सोनू राठौर, परविंदर सिंह, सुशील गर्ग, देवेंद्र गुप्ता, मोहम्मद सादिक शेख, अनूप सोनकर, राजेश प्रजापति, अरविंद पांडेय, प्रकाश साहू, ईश्वर चंद्रा, मधु डिडवानिया, डॉली सिंह, सुधीर राजपूत विजय सिंह, धीरज दुबे, पुरुषोत्तम दुबे, सत्यपाल, अनिमेष सरकार, सुरेश देवांगन, शिवेंदु शीट, कृष्णा राठौर व विकास पांडेय शामिल रहे।

मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। खेल से हमारा सर्वांगीण विकास संभव है। प्रेस क्लब द्वारा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए स्व.केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रेस क्लब का यह आयोजन प्रशंसनीय है। प्रेस क्लब की ओर से उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष ईं जयंत, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शाह, नीलम पड़वार, शेख असलम एवं पत्रकारगण राजेन्द्र मेहता, दादू मनहर, दीपक गुप्ता, दीपक साहू, मनोज पाहूजा, रमेश वर्मा, हीरा राठौर, राजेश मिश्रा, पुरुषोत्तम दुबे, गयानाथ मौर्य, कैलाश सिंह राजपूत, नरेन्द्र रात्रे, अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता मनोज लहरे, पार्षद चंद्रलोक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। प्रेस क्लब सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने मंच का संचालन किया।