भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के एमएल यादव बने जिलाध्यक्ष

कोरबा। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव की अध्यक्षता में पेंशनर संगठन के गठन और जिले में पेंशनरों समस्याओं के निदान को लेकर तहसील कार्यालय के पास 22 मार्च को पेंशनरों की बैठक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत व्याख्याता एमएल यादव को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला कोरबा का सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष दायित्व सौंपा गया तथा उन्हें जिले में संपूर्ण जिला कार्यकारिणी एवं तहसील विकासखंड  के गठन और पेंशनरों के हित में कार्यवाही करने के लिए अधिकृत किया गया।

बैठक में केंद्र के समान केंद्र के दर से बकाया 3 प्रतिशत प्रतिशत महंगाई राहत का आदेश एरियर देने की मांग करते हुए विधान सभा चुनाव के दौरान मोदी के गारंटी के तहत किए गए वायदे को पूरा करने की मांग की गई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव के साथ प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर, प्रदेश संगठन मंत्री टी पी सिंह, प्रदेश संयोजक सेवानिवृत दैनिक वेतन भोगी कार्यभारित कर्मचारी प्रकोष्ठ अनिल पाठक तथा राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष अरुण तिवारी ने विचार व्यक्त किए। बैठक में राजेन्द्र जोशी, प्यारेलाल चौधरी, आरके पांडेय, सुरेश कुमार द्विवेदी, दिनेश सिंह क्षत्री, भावसिंह खैरवार,चंद्रिका पांडेय, वेदप्रकाश झा, अनारकली, चंद्रेश दुबे, राहुल मिश्रा, राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष अरुण तिवारी, कोरबा जिले राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एसएन शिव उपस्थित थे।