कोरबा। युवा चिकित्सक डॉ. अक्षत अग्रवाल ने अपनी लगन और प्रतिभा से कोरबा व छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिक (यूएसए) के सेंट लुईस स्थित सेंट लूक्स मेडिकल सेंटर के इंटरनल मेडिसिन विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में कार्य करने का अवसर हासिल किया है।
अपनी आगे की पढ़ाई के साथ-साथ अब वह रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
डॉ. अक्षत की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता व कोरबा के ख्यातिलब्ध दंतरोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल एवं डॉ.अनिता अग्रवाल, मित्रजनों और शुभचिंतकों समेत जिले में हर्ष का वातावरण है।
डॉ. अक्षत के पिता दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि डॉ. अक्षत अग्रवाल का सेंट लूक्स मेडिकल सेंटर, सेंट लुईस, अमेरिका में इंटरनल मेडिसिन विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में चयन होना, कोरबा व छत्तीसगढ़ के लिए हर्ष की बात है।
इस उपलब्धि पर एकलव्य स्पोट्र्स एरिना एवं कोरबा जिला बैडमिंटन संघ ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. अक्षत को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
