मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने दिए निर्देश
कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने भ्रमण के दौरान साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन व व्यवस्थाओं का जायजा लेने एसएलआरएम सेंटर, सी एण्ड डी वेस्ट प्लांट व शहर के विभिन्न स्थलों पर पहुंचे। उन्होंने सेंटरों का सघन रूप से निरीक्षण किया, कचरा प्रबंधन कार्यो व सेंटर की व्यवस्थाओं को देखा तथा निगम के सभी सेंटरों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 व गारवेज फ्री सिटी के मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने, सेंटरों की साफ-सफाई व ब्यूटीफिकेशन तथा कचरा प्रबंधन से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को त्रुटिरहित रूप से संपादित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इसी कड़ी में आयुक्त ने अधिकारियों की टीम के साथ कोसाबाड़ी जोन, रविशंकर नगर जोन व टी.पी.नगर जोन के विभिन्न स्थलों का दौरा कर साफ-सफाई कार्यो, प्रगतिरत निर्माण व विकास कार्यो का सघन रूप से निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम के सभी एसएलआरएम सेंटरों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 एवं गारवेज फ्री सिटी के निर्धारित मानकों के अनुरूप समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं, सेंटरों की स्वच्छता व वहॉं के ब्यूटीफिकेशन के साथ-साथ अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े सभी कार्यो पर विशेष फोकस करें।
इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, जोन कमिश्नर्स भूषण उरांव, एके शुक्ला, एनके नाथ, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, सुनील टांडे, गोयल सिंह विमल, आकाश अग्रवाल, किरण साहू, सोमनाथ डेहरे, अभय मिंज, स्वच्छता निरीक्षक सचिन्द्र थवाईत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
मुड़ापार बाजार व सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने मुड़ापार बाजार के नवीन कंस्ट्रक्शन के कार्यो का निरीक्षण किया तथा किए जा रहे कार्यो का कार्य के स्टिमेट के साथ मिलान करने के साथ ही स्टेविलिटी टेस्ट कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
आयुक्त श्री पाण्डेय मुड़ापार स्थित सार्वजनिक शौचालय, पम्प हाउस स्थित सार्वजनिक शौचालय तथा स्टेडियम के सामने स्थित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया, वहॉं पर निगम द्वारा कराए जा रहे मरम्मत कार्यो की कार्यप्रगति का अवलोकन किया तथा तीन दिवस के अंदर कार्य को पूरा करते हुए शौचालय की समस्त व्यवस्थाओं के चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















