कोरबा। दो व्यवसायियों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले पुराना बस स्टैंड में फिर शिकायत करने थाना पहुंचने पर परिसर में ही दोनों के बीच मारपीट हो गई। इतना ही नहीं एक- दूसरे पर लात घूंसे चलाए।
बताया जा रहा है कि अशरफ मेमन ट्रांसपोर्टिंग का व्यवसाय करते हैं और गुलाम शेखानी की कपड़े की दुकान है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से ही लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। पुराना बस स्टैंड में दोनों के मध्य पुन: विवाद हो गया और विवाद बढऩे के बाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए।
थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच फिर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। मारपीट की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों पक्ष खून से लथपथ हो चुके थे।
उनके मारपीट से थाना परिसर में रखी गाडिय़ां भी गिर गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक भी थाना परिसर में पहुंचे हुए थे। भीड़ जमा होने पर पुलिस ने सभी को थाने से बाहर किया और घायलों को अस्पताल भेजा गया।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। जांच के बाद विवाद की वजह सामने आ पाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















