कोरबा। प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के पुत्र रजनीश देवांगन की फरवरी 2025 को पार्षद चुनाव के लिए मतदान के दौरान वार्ड 6 पुरानी बस्ती से पार्षद प्रत्याशी नूतन सिंह के साथ मतदान केंद्र कमला नेहरू कॉलेज के दौरे की तस्वीर को वायरल कर अब बदनाम करने की साजिश आखिर क्यों रची जा रही है? हालांकि, यह साजिश बेनकाब हो गई है।
निगम सभापति चुनाव में करारी हार के बाद एक गुट इस तरह हाशिए पर चला गया है कि इस तरह की राजनीति का सहारा लेना पड़ रहा है। अब मंत्री श्री देवांगन और उनके परिवार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा के जमीनी और पुराने सभी कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ता अच्छे से वाकिफ हैं कि मंत्री श्री देवांगन और उनका पूरा परिवार भाजपा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता है। आम लोगों की सेवा करना, कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलते हैं। आज मंत्री श्री देवांगन की सरलता, सहजता, विकास कार्यों की वजह से बढ़ती लोकप्रियता से अब इस गुट की भविष्य की राजनीति पर लगते पूर्ण विराम को देखते हुए यह हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
क्या लखन देवांगन का हँसमुख भाव वाला चेहरा होना उनके खुद के लिए गुनाह हो गया, क्या विपरीत हालातों में भी पार्टी की विजय को लेकर सहज भाव से बोलना गुनाह हो गया, जो कि उन्होंने अपने स्वभाव के अनुसार पार्टी के ही पक्ष में आये निर्णय को लेकर सहज भाव से बयान देकर शुभकामनाएं दी।
अब, बयान का आशय और भाव समझना तो सामने वाले पर निर्भर करता है। अच्छी भावना से कही गई बातों का भी गलत मतलब निकलवाकर, सिर्फ अपनी बात व सोच को सही ठहराने की जिद ने राजनीति में उथल-पुथल मचा रखा है।
चर्चा है कि इस खेल में अब भाजपा का यह अस्वीकार्य गुट और पर्दे के पीछे विपक्ष के कुछ लोगों ने हाथ मिलाकर इस तरह की राजनीति शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
