छुरीकला में हिरानंद पंजवानी निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

कोरबा-छुरीकला। भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा की कुशल रणनीति के तहत छुरीकला नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।

भाजपा पार्षद हिरानंद पंजवानी को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की जमीनी पकड़ को मजबूत करने में जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा की अहम भूमिका रही है।

छुरीकला नगर पंचायत में भी उनकी रणनीति पूरी तरह सफल रही, जिससे विपक्ष कोई चुनौती पेश नहीं कर सका।

यह चुनाव भाजपा संगठन के अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता का भी परिचायक है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पद्मनी प्रितम देवांगन, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, छुरी नगर पंचायत प्रभारी डॉ. आलोक सिंह, कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चावलानी सहित कई अन्य नेता शामिल थे।