कोरबा। कोरबा जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत रजगामार को राजनीति का गढ़ माना जाता है जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों अपने-अपने प्रत्याशी के लिए दाव लगा रहे थे।
पुनम चौरसिया के क्षेत्रीय लोकप्रियता के कारण उन्हें कुल 21 वोटो में 13 वोट को प्राप्त हुये वही दूसरी ओर विपक्ष उमीदवार सुनील भारद्वाज को 7 वोट प्राप्त हुये और एक वोट रिजेक्ट हुआ। इस तरह 6 वोटो के अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल कर रजगामार जैसे बड़े पंचायत का उप सरपंच के रूप में विजयी घोषित की गई पूनम चौरसिया उप सरपंच के रुप मे दूसरी बार उप सरपंच के पद पर रजगामार मे काबिज की गई है।
श्रीमती पूनम चौरसिया ने उपसरपंच बनते ही कहा कि ग्राम पंचायत रजगामार के सभी वार्डों में समान रूप से सभी पंचों को साथ लेकर ग्राम पंचायत रजगामार के सभी वार्डो मे मूलभूत आवश्यकता को देखते हुए विकास कार्य किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
