कोरबा-कोरबी-चोटिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 20 फरवरी को पंच सरपंचो के चुनाव सम्पन्न होने के बाद उप सरपंच का चुनाव अधिकारी ग्राम पंचायत सचिवों को बनाया गया था, जिसमें कोरबी के पुर्व उप सरपंच मुरारी लाल जायसवाल, ने तीसरी बार निर्विरोध उप सरपंच के पद पर चुने गए हैं।
इसी तरह जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम पंचायत सिरमिना में उप सरपंच पद के मैदान में 5 प्रत्याशी थे जहां अनुराग जायसवाल को 9 मत मिले और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया व ग्राम पंचायत रोदे में इस बार फुलसर निवासी इतवार यादव को निर्विरोध उप सरपंच चुना गया। ग्राम पंचायत तनेरा के रामस्वरूप नेटी निर्विरोध उपसरपंच के पद पर निर्वाचित हुए।
ग्राम पंचायत बुडापारा में श्याम लाल यादव,को निर्विरोध उप सरपंच चुना गया है। जिले के सरहदी ग्राम पंचायत पाली में बुधराम सिंह पेंद्रो नेअपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3 मतों से हराया और उपसरपंच के पद पर काबिज हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
