कोरबा। छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के हक और कल्याण के लिए काम करने वाले प्रमुख संगठन भारतीय जनता मजदूर संघ ने सुनील कुमार सिंह को प्रदेश महामंत्री (निर्माण श्रमिक मंच) नियुक्त किया है। यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव के निर्देशानुसार लिया गया है।
सुनील कुमार सिंह को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में सौंपी गई है जब श्रमिकों के अधिकारों को लेकर कई तरह की चुनौतियां सामने आ रही हैं। उनकी नियुक्ति से मजदूरों के कल्याण और संगठन की गतिविधियों को नया बल मिलेगा।
संगठन को विश्वास है कि उनके अनुभव और नेतृत्व में श्रमिकों को उनके हक दिलाने की लड़ाई और अधिक प्रभावी होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677